विश्व पर्यावरण दिवस: मेडिकल कॉलेज परिसर में अधीक्षक, डीन ने लगाए पौधे

बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कई जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साफ सफाई से लेकर पौधरोपण के आयोजन किए गए। स्कूल कॉलेजों में भी जागरुकता अभियान चलाया गया। अनेक संस्थाओं ने किसी न किसी तरह से पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया। इसी कड़ी में श्याम शाह मेडिकल कॉलेज भी शामिल हुआ। अस्पताल परिसर में डीन और अधीक्षण ने पौधरोपण किया।

विश्व पर्यावरण दिवस: मेडिकल कॉलेज परिसर में अधीक्षक, डीन ने लगाए पौधे

रीवा।विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस पर श्याम शाह मेडिकल कॉलेज और संजय गांधी अस्पताल परिसर में भी पौध रोपण किया गया। श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ सुनील कुमार अग्रवाल और अधीक्षक डॉ राहुल मिश्रा ने इस अवसर पर पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान एजाइल कंपनी के कार्यकारी प्रबंधक पीयूष शुक्ला सहित अन्य कर्मचारी, अधिकारी मौजूद रहे। विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस पर डीन और अधीक्षक ने कर्मचारियों, अधिकारियों को पौधरोपण करने का संदेश दिया। साथ ही परिसर को साफ सुथरा रखने के लिए भी जागरुक किया। कॉलेज में गार्डन के किनारे बनी क्यारियों में पौधे रोपे गए। इन पौधों को लगाने के साथ ही इन्हें जीवित रखने का भी संकल्प लिया। मेडिकल कॉलेज, संजय गांधी अस्पताल परिसर में फलदार और छांवदार पौधे लगाए गए। संजय गाध्ंाी अस्पताल पसिर में मौजूद गार्डन में भी सब की मौजूदगी में पौधरोपण किया गया। मंदिर परिसर में भी पौधे रोपे गए। परिसर को हरा भरा करने का संकल्प लिया गया। यह पौधे मेडिकल कॉलेज डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला ने उपलब्ध कराए थे। पौधरोपण में आउटसोर्स कर्मचारियों का भी विशेष योगदान रहा। आउटसोर्स कर्मचारियों ने भी परिसर को हरा भरा करने का संकल्प लिया।

वनकर्मियों ने क्योटी और पूर्वा जलप्रपात में चलाया स्वच्छता अभियान
रीवा। विश्व पर्यावरण दिवस पर रीवा वन विभाग के वनकर्मियों ने मिशन लाइफ और नमामि गंगे अभियान के तहत क्योटी और पूर्वा जल प्रपात क्षेत्र में साफ सफाई अभियान आयोजित किया। क्योटी जल प्रपात क्षेत्र की साफ सफाई में परिक्षेत्र अधिकारी शुभम दुबे के साथ सिरमौर रेंज के पूरे वन अमले ने 25 बोरों में कुल 100 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा एकत्र किया। इसे क्षेत्र से बाहर किया गया। पूर्वा जल प्रपात क्षेत्र की साफ सफाई में परिक्षेत्र अधिकारी संजय परिहारके साथ सेमरिया रेंज के पूरे वन अमले ने 80 बोरों में कचरा एकत्र किया। करीब 300 किलोग्राम कचरा एकत्रिक कर परिसर से बाहर किया गया। इन दोनों स्थानों पर अलग अलीग समय पर वन मंडल अधिकारी रीवा भी उपस्थित रहे। वनकर्मियों के साथ साफ सफाई में श्रमदान किया। क्योटी और पूर्वा दोनों जल प्रपात टोंस नदी पर स्थित है जो गंगा की सहायक नदी है।