बीहर पुल के नीचे मिली युवक की लाश, परिजनों ने शव लेने से किया इंकार रख दी यह मांग

रविवार की सुबह सिविल लाइन थाना अंतर्गत बीहर छोटी पुल के नीचे एक युवक का शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की शुरुआती दौर में पहचान नहीं हो पाई थी। शव को संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद बॉडी को मर्चुरी में रखवा दिया गया। कुछ ही देर बाद उनके परिजन भी पहुंच गए। युवक की पहचान हो गई लेकिन परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया। परिजनों ने मांग की की पहले आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए। इसके बाद ही युवक का शव लेंगे। युवक एक दिन पहले ही घर से बारात जाने के लिए निकला था लेकिन उसकी दूसरे दिन नदी में लाश मिली। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बीहर पुल के नीचे मिली युवक की लाश,  परिजनों ने शव लेने से किया इंकार रख दी यह मांग

घर से बारात के लिए निकले युवक की हत्या

बीहर छोटी पुल के नीचे लाश मिलने से मचा हड़कंप

सिविल लाइन पुलिस थाना का मामला

रीवा। शहर के बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चिरहुला से शनिवार की शाम घर से बारात के लिए निकले युवक का शव रविवार की सुबह बीहर नदी के छोटी पुल के नीचे मिला। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आरोपियों ने युवक के सिर पर निर्ममता से वार किया है। शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने 28 वर्षीय युवक की लाश को अपनी कस्टडी में लेकर उसकी पहचान का प्रयास शुरू किया जिसके बाद युवक की शिनाख्त हो सकी। मृतक युवक के शव की पहचान विक्रम विश्वकर्मा निवासी चिरहुला कॉलोनी थाना बिछिया के रूप में की गई है। परिजनों के मृतक विक्रम बारात में शामिल होने के लिए शनिवार की रात तकरीबन 9 बजे घर से निकला था। घर से निकलने के बाद से ही घर वाले ये मान रहे थे कि वह वैवाहिक कार्यक्रम में ही मौजूद होगा। जब सुबह घर वालों को उसके मौत की सूचना मिली।

शव लेने से इंकार कर रहे थे परिजन

सिविल लाइन थाना प्रभारी संतोष पंद्रे ने बताया कि परिजन युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए शव लेने से मना कर रहे थे, मृतक के पिता नहीं है, उसका एक भाई प्रदेश के बाहर निजी कंपनी में नौकरी करता है। परिजनों ने बताया कि सुबह 10 बजे घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद हम लोग तुरंत ही संजय गांधी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि रात के समय शाहरुख और जावेद दो दोस्तो के साथ विक्रम गया था। परिजनों ने कहा कि हम सभी हत्या की जांच के बाद आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही चाहते हैं।पुलिस पूरे मामले में हत्या का मामलाा पंजीबद्ध कर जांच में जुटी हुई है।

सुबह 8 बजे मिली पुलिस को सूचना

सिविल लाइन पुलिस को घटना की जानकारी सुबह करीब 8 बजे दी गई। प्रत्यक्षदर्शी मंगल दुबे ने बताया कि वह सुबह नित्यक्रिया के लिए नदी के पास गया हुआ था। जब लौटकर आया तो खून से लथपथ एक एक लाश पड़ी हुई दिखी। इसके बाद आसपास के लोगों को सूचना देने के साथ ही फोन लगाकर पुलिस को जानकारी दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन करने लगी। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि मृतक के शरीर में सिर और पीठ पर चोट के निशान हैं। पूरी घटना की पुलिस जांच कर रही है।