विवि स्टेडियम प्रबंधन की ठगी का शिकार हुए युवा, अब फ्री हो गई इंट्री

विश्वविद्यालय स्टेडियम प्रबंधन की ठगी का युवा शिकार हो गए। विवि प्रबंधन ने इंट्री फीस और रजिस्ट्रेशन के नाम पर 100 रुपए वसूले थे। अब डिप्टी सीएम ने तीन घंटे इंट्री फ्री कर दी है। जिन्होंने रुपए दिए वह खुद को अब ठगा महसूस कर रहे हैं।

विवि स्टेडियम प्रबंधन की ठगी का शिकार हुए युवा, अब फ्री हो गई इंट्री

इंट्री पर लगा दी थी रोक और वसूली गए थे रजिस्ट्रेशन और पास के नाम पर 100 रुपए
REWA. ज्ञात हो कि विवि स्टेडियम प्रबंधन ने कुछ दिन पहले नया फरमान जारी कर दिया था। स्टेडियम में सभी की इंट्री पर रोक लगा दी थी। रजिस्ट्रेशन और पास अनिवार्य कर दिया था। 50 रुपए रजिस्ट्रेशन और 50 रुपए इंट्री पास के लिए अनिवार्य कर दिया गया था। इस व्यवस्था का युवाओं ने जमकर विरोध भी किया था। हालांकि विवि ने अपना फैसला वापस नहीं लिया था। कई युवा आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहे थे। सुबह शाम दौडऩे जाते थे। इस व्यवस्था के कारण उन्हें सड़कों पर दौडऩा पड़ रहा था। इस व्यवस्था को गहरा झटका लगा है। डिप्टी सीएम ने सारी उम्मीदों और व्यवस्थाओं पर पानी फेर दिया। गुरुवार को डिप्टी सीएम ने स्टेडियम का निरीक्षण किया।  इस दौरान निज सचिव राजीव तिवारी और मंडल अध्यक्ष शिवम द्विवेदी भी मौजूद रहे। डिप्टी सीएम के सामने युवाओं ने इंट्री में राहत देने की मांग की। इस पर डिप्टी सीएम ने तीन घंटे की इंट्री फ्री कर दी है। शाम 5 बजे से 8 बजे तक अब विवि स्टेडियम में प्रवेश पर किसी तरह की रोकटोक विवि प्रबंधन नहीं करेगा। सभी के लिए इंट्री फ्री रहेगी। इस आदेश के बाद लोगों को राहत मिली है। इतना ही नहीं उन लोगों को झटका लगा है जिन्होंने रुपए देकर इंट्री ली थी और पास बनवाए थे। कई लोग छूट वाले समय में ही विवि स्टेडियम जाते हैं। अब उनका रुपया डूब गया। सब फ्री में इंट्री करेंगे और वह रुपए देकर स्टेडियम जाएंगे।