उम्मीदवार तय करने में कांग्रेस को पीछे छोड़ भाजपा निकली आगे, 39 की सूची जारी

मप्र विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर है। दोनों प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा-कांग्रेस चुनाव को लेकर खासे सक्रिय हैं। वैसे अभी तक कांग्रेस की तैयारी आगे समझ आ रही थी लेकिन अब 39 उम्मीदवारों की घोषणा करके भाजपा ने कांग्रेस को पीछे छोड़ दिया है। भाजपा ने प्रदेश के 39 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। ऐसे ही, छत्तीसगढ़ के भी 21 उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए गए हैं।

उम्मीदवार तय करने में कांग्रेस को पीछे छोड़ भाजपा निकली आगे, 39 की सूची जारी
भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की सूची

रीवा। मध्यप्रदेश के इन उम्मीदवारों की सूची में कई नाम दोहराये गए हैं। पिछले चुनाव व उप चुनाव में जिन्हें हार मिल चुकी है, उन्हें भाजपा ने फिर से मौका दिया है। समय रहते उन्हें टिकट भी इसलिए दे दी है, ताकि उम्मीदवार अपनी चुनावी तैयारी ठीक से कर सके। इस ङ्क्षबंदु को लेकर कांग्रेस भी कठिन सीट में पहले टिकट देने की बात पिछले तीन महीने से कर रही है लेकिन कांग्रेस को अभी तक इसमें अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है। कांग्रेस की सूची अभी भी प्रदेश से लेकर दिल्ली के गलियारों में चक्कर काट रही है।



विंध्य से केवल चित्रकूट का नाम तय
हालांकि भाजपा ने विंध्य से केवल चित्रकूट विधानसभा सीट का उम्मीदवार तय किया है। भाजपा ने पूर्व के उम्मीदवार सुरेंद्र सिंह गहरवार पर ही भरोसा जताया है। सुरेंद्र सिंह इसके पहले भी भाजपा की टिकट पर चित्रकूट से चुनाव लड़ चुके हैं परंतु उन्हें सफलता नहीं मिली। इस बार फिर कांग्रेस की परम्परागत सीट में लोहा लेने के लिए भाजपा ने सुरेंद्र सिंह गहरवार को चुना है।