सीधी: 40 फीट खाई में गिरी बस, 30 घायल; यह घायल पहुंचे अस्पताल

सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र में एक यात्री बस पलट गई है। यह घटना छुहिया घाटी में हुई है। ऐसे जानकारी मिली है कि इस घटना में 30 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं।

सीधी: 40 फीट खाई में गिरी बस, 30 घायल; यह घायल पहुंचे अस्पताल
bus accident


रीवा। घायल यात्रियों को एम्बुलेंस के द्वारा रीवा के संजय गांधी अस्पताल लाया गया है, जहां उनका उपचार आरम्भ हो गया है। वहीं, घटना स्थल पर एसपी, कलेक्टर भी पहुँच गए हैं। मौके पर पहुँची पुलिस ने मार्ग पर लगे जाम को खुलवाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था करवाई।विंध्यबुलेटिन बताया जा रहा है कि बस सतना से सिंगरौली की ओर जा रही थी। घाटी क्षेत्र में पहुँचते ही बस का ब्रेक फेल हो गया, जिसके चलते बस 40 फीट नीचे खाई में गिर गई। खाई में बस के गिरते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। मार्ग से गुजर रहे अन्य लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। साथ ही, बचाव कार्य में लग गए। इस घटना के कारण मार्ग में काफी देर जाम की स्थिति बनी रही। देर शाम तक घटना स्थल पर राहत कार्य चलता रहा।

यह घायल पहुंचे एसजीएमएच
छुहिया घाटी बस हादसे में घायलों को एसजीएमएच शिफ्ट किया गया है। रीवा लाए गए घायलों में कमल सिंह पिता सोनई सिंह 65 वर्ष मझौली सिंगरौली, सुशील केवट पिता श्रवण केवट साधी 35 वर्ष, गौरव सिंह पिता नर्मदेश्वर सिंह 35 वर्ष सीधी, रामसुमिरन केवट पिता रामधनि केवटल 16 वर्ष सीधी, सूरज सिंह पिता हीरा सिंह सिंगरौली, निर्मल कोल पिता रामायण कोल 5 वर्ष सीधी, सोनू कोल पिता रामायण कोल 40 वर्ष सीधी, हिमांशु शाह पिता अंजनी साह 18 वर्ष सीधी, रामजी साह पिता तिलकधारी साह 78 वर्ष सीधी, अजय राव 22 वर्ष सीधी को भर्ती किया गया है।