प्रशिक्षित महिलाएं सरकारी दफ्तरों में शुरु करेंगी दीदी कैफे

मध्यप्रदेश की ग्र्रामीण महिलाएं सशक्तिकरण के पथ पर अग्रसर हो रही हैैं। एमपी इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटेलिटी, ट्रेवल एंड टूरिज्म में इन दिनों प्रदेश की ग्र्रामीण महिलाएं राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत फूड एंड हॉस्पिटेलिटी का प्रशिक्षण ले रही हैं।

प्रशिक्षित महिलाएं सरकारी दफ्तरों में शुरु करेंगी दीदी कैफे
file photo

रीवा।  प्रशिक्षण के बाद ये ग्र्रामीण महिलाएं अपने क्षेत्र के सरकारी दफ्तरों में दीदी कैफे शुरू करेंगी। इससे जहां महिलाओं को आर्थिक बल मिलेगा, वहीं सरकारी दफ्तरों तक क्वालिटी फूड भी पहुंच सकेगा। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के इस नवाचार में मप्र पर्यटन विभाग सहयोगी बनकर महिलाओं को देश के प्रतिष्ठित शेफ से भोजन बनाने का प्रशिक्षण दिलवा रहा हैै, जिससे ग्र्रामीण महिलाएं पारंपरिक भारतीय भोजन सहित साउथ इंडियन से लेकर चाइनीज फूड की कुकिंग भी सीख रही हैैं। इसके अलावा केरल की कुदुमश्री संस्था द्वारा उन्हें हॉस्पिटेलिटी के बेसिक्स भी बताए जा रहे हैैं।

रीवा की महिलाएं भी हो रहीं प्रशिक्षित 
बताया गया कि यह 15 दिवसीय प्रशिक्षण दो चरणों में होता है, जिसका अभी पहला चरण चल रहा है। दूसरा चरण करीब एक महीने बाद होगा, उसमें इन महिलाओं को अकाउंट्स सहित बिजनेस की अन्य जानकारी दी जाएगी। मप्र पर्यटन विभाग राष्ट्रीय आजीविका मिशन के साथ अब तक करीब 200 महिलाओं को प्रशिक्षण दे चुका है। वर्तमान में इंस्टीट्यूट में रीवा, दतिया एवं देवास सहित 4 जिलों की 30 महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैैं।