पूर्व मंत्री और भाजपा जिलाध्यक्ष पर विधायक प्रतिनिधि ने लगाएं गंभीर आरोप और दे दिया इस्तीफा

दीनदयाल मंडल के नगर मंत्री, यातायात विभाग व पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के रीवा विधायक प्रतिनिधि रमेश कुशवाहा ने भाजपा संगठन पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। यह आरोप लगाते हुए रमेश कुशवाहा ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से मंगलवार को इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री के रीवा दौरे से ठीक एक दिन पहले भाजपा कार्यकर्ता का यह इस्तीफा चर्चा का विषय बन गया है।

पूर्व मंत्री और भाजपा जिलाध्यक्ष पर विधायक प्रतिनिधि ने लगाएं गंभीर आरोप और दे दिया इस्तीफा
bjp ramesh kushwaha


रीवा। भाजपा जिलाध्यक्ष को लिखे इस्तीफा पत्र में रमेश कुशवाहा ने आरोप लगाया कि रीवा में वर्तमान भाजपा पूर्व मंत्री व रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ला के यहां गहन हो चुकी है, जिसके चलते कार्यकर्ताओं के स्वाभिमान को ठेस पहुँच रही है। आज भाजपा का कर्मठ कार्यकर्ता श्री शुक्ल के व्यवहार से अपने आपको अपमानित महसूस कर रहा है। विंध्यबुलेटिन रमेश ने कहा कि रीवा जिला में भाजपा पं दीनदयाल उपाध्याय, डॉ मुखर्जी व अटल जी के सिद्धांतों से भटक गई है। ऐसे में कर्मठ कार्यकर्ता पार्टी में कार्य करने में असमर्थ हैं।

जिलाध्यक्ष को भी नहीं छोड़ा
रमेश कुशवाहा ने इस्तीफा पत्र में आरोप लगाया कि भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ अजय सिंह का चौथा वर्ष चल रहा है। विंध्यबुलेटिन इन चार वर्षों में अजय सिंह ने संगठन को पूरी तरह नष्ट कर दिया। पुराने कार्यकर्ता की कहीं पूछ-परख नहीं हो रही है, भाजपा कार्यालय पूरी तरह वीरान हो गया है। डॉ अजय सिंह ने अपने चहेतों व रीवा विधायक की गणेश परिक्रमा करने वालों को ही संगठन में महत्व दिया है।