पुलिसकर्मी की बेटी बाथरूम में नहा रही थी और लड़का बना रहा था वीडियो

मामला इंदौर के मल्हारगंज थाना का है। पुलिसकर्मी की बेटी का नहाते हुए एक थाना प्रभारी का ही बेटा वीडियो बना रहा था। लड़की की नजर पड़ी तो युवक भागने की नाकाम कोशिश की। लेकिन लड़की ने उसे पहचान लिया। इसकी शिकायत लड़की ने थाने में दर्ज कराई है । पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिसकर्मी की बेटी बाथरूम में नहा रही थी और लड़का बना रहा था वीडियो
File photo

इंदौर।मल्हारगंज पुलिस ने शुक्रवार रात रेडियो पुलिस क्वार्टर में रहने वाले निरीक्षक के बेटे  पर छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज किया था। अनमोल पर आरोप है कि वह इमारत में रहने वाली इंजीनियरिंग छात्रा का नहाते हुए वीडियो बना रहा था। छात्रा ने उसके खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई तो पुलिस ने उसके फोन की जांच की। फोन में छात्रा का वीडियो नहीं था। टीआइ राहुल शर्मा के मुताबिक युवक ने वीडियो डिलीट कर दिया था। पुलिस फोन की फोरेंसिक जांच करवाएगी। वीडियो रिकवर करवाया जाएगा।

दबाव बनाने की हुई कोशिश 

छात्रा के पिता भी निरीक्षक हैं। छात्रा इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही है। वह जैसे ही थाने पहुंची उस पर रिपोर्ट न लिखवाने का दबाव आ गया, लेकिन छात्रा अड़ गई कि वीडियो बनाने वाले युवक को सजा मिलनी चाहिए। उसने एफआइआर दर्ज करवा दी।

यहां  से बना रहा था वीडियो

छात्रा ने पुलिस को बयान में बताया कि अनमोल रोशनदान से वीडियो बना रहा था। उसको शक होने पर शोर मचाया तो वह भागने लगा। छात्रा तत्काल बाहर निकली और युवक को भागते हुए देख लिया। छात्रा ने पुलिस को बताया कि युवक पहले भी हरकतें कर चुका है। इसके पहले भी वह कई बार कई बहाने से घर के अंदर आया था।