अपडेट न्यूज: उप निरीक्षक ने थाना प्रभारी सिविल लाइन को मारी गोली, आपरेशन के लिए जबलपुर, भोपाल से बुलाई गई डॉक्टरों की टीम, जानें पूरी वजह

रीवा में पुलिस ही पुलिस की दुश्मन बन गई है। सिविल लाइन थाना प्रभारी पर उपनरीक्षक ने फायरिंग कर दी है। गोली सीधे थाना प्रभारी के कंधे पर जा लगी, जिसके चलते उन्हें उपचार के लिए थाना के नजदीक मिनर्वा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली दिल और गर्दन के बीच फंसी हुई है। बाहर से डॉक्टरों की टीम बुलाई गई है। उसके बाद आपरेशन कर गोली निकाली जाएगी। फिलहाल हितेन्द्रनाथ की हालत स्थिर बनी हुई है।

अपडेट न्यूज: उप निरीक्षक ने थाना प्रभारी सिविल लाइन को मारी गोली, आपरेशन के लिए जबलपुर, भोपाल से बुलाई गई डॉक्टरों की टीम, जानें पूरी वजह
सिविल लाइन थाना

https://youtu.be/prAhK_uRmIo

vindhyabulletin.comरीवा। मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना में पदस्थ प्रभारी हितेंद्र शर्मा दोपहर में थाने में ही मौजूद थे। तभी उपनिरीक्षक बीआर सिंह उनके कमरे में पहुंचे। दोनों के बीच वाद विवाद हुआ ।इसके बाद बीआर सिंह ने बंदूक से हितेन्द्रनाथ शर्मा के ऊपर फायर कर दिया। गोली सीधे हितेंद्र नाथ शर्मा के कंधे पर जा लगी ।गनीमत यह रही की गोली सर या गर्दन भी नहीं लगी ,वरना मौके पर ही जान चली जाती। हालांकि आनन-फानन में स्टाफ ने श्री शर्मा को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया । जहां उन्हें भर्ती कर इलाज जारी है ।गोली दिल और गर्दन के बीच फंसी हुई है। बाहर से डॉक्टरों की टीम बुलाई गई है। उसके बाद आपरेशन कर गोली निकाली जाएगी। फिलहाल हितेन्द्रनाथ की हालत स्थिर बनी हुई है।  हितेन्नाद्रनाथ शर्मा की हालत स्थिर बताई जा रही है। 

इसलिए मारी गोली

vindhyabulletin.comसूत्रों की मानें तो बीआर सिंह उपनरीक्षक हैं । उनकी पदस्थापना पहले सिविल लाइन थाना में ही थी। बाद में उन्हें हटाकर लाइन भेज दिया गया। बीआर सिंह को यह लगा कि उन्हें हटाने में हितेन्द्रनाथ शर्मा का ही हाथ था। इसी खुन्नस में आकर उन्होंने आज इस वारदात को अंजाम दे दिया।

कमरे में बंद हैं बीआर सिंह

vindhyabulletin.comगोली मारने के बाद बीआर सिंह को सिविल लाइन थाना के कक्ष में ही बंद है। सूत्रों की माने तो वारदात को अंजाम देने के बाद ऑफिस स्टाफ ने हितेन्द्रनाथ शर्मा को तुरंत अस्पताल पहुंचाया वहीं उपनिरीक्षक सिंह ने खुद को कमरे में ही बंद कर लिया है। उपनिरीक्षक बृजराज सिंह ने बंद कमरे में ही हवाई फायर किए हैं ऐसी सूत्रों से जानकारी मिली है।

https://youtu.be/MuYSiIDTaPU

पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ल पहुंचे अस्पताल

थाना प्रभारी सिविल लाइन हितेंद्र नाथ शर्मा का हाल जानने पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ल अस्पताल पहुंचे। उनके साथ नगर निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय व अन्य मौजूद हैं।


जबलपुर, भोपाल से बुलाई गई है डॉक्टरों की टीम
(vindhyabulletin.com ) रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ला ने बताया कि हितेन्द्रनाथ शर्मा के गले और दिल के बीच में अभी गोली फंसी हुई है। इसे निकालने के लिए बाहर से डॉक्टरों की टीम बुलाई गई है। अभी चार से पांच घंटे कोई खतरे की बात नहीं है। उनकी हालत को स्टेबल रखा जा सकता है। रीवा के डॉ राकेश सोनी, डॉ प्रियंका शर्मा की निगरानी में है। भोपाल चिरायु से डाक्टर कनेरे की टीम आ रही है। टीम रवाना हो गई है। जबलपुर से डॉ निमीष रवाना हो गए हैं। डॉक्टरों की टीम हितेन्द्रनाथ शर्मा का आपरेशन करेगी। डॉक्टरों की टीम को व्हाया एयर लाया जा रहा है।

सिविल लाइन पुलिस छावनी में तब्दील
(vindhyabulletin.com ) फिलहाल बीआर सिंह को सिविल लाइन थाना में ही बंद करके रखा गया है। परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। चारों तरफ बेरिगेटिंग की गई है। पुलिस बीआर सिंह के सोने का इंतजार कर रही है। बुलेट प्रूफ जैकेट भी मंगाए गए हैं। दरवाजा तोड़ कर बीआर सिंह को पकडऩे की तैयारी है। भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद है।

संबंधित और अपडेट खबरें यहां भी क्लिक करें

- https://www.vindhyabulletin.com/Update-News-mp-rewa-police-Civil-line-station-firing-update-SI-Brijraj-surrendered

- मिनर्वा ने टीआई की जोखिम में डाली जान, बिना जांच के कर दिया ऑपरेशन और हो गए फेल - https://www.vindhyabulletin.com/Minerva-put-TI--s-life-at-risk,-operated-without-investigation-and-failed

-सिविल लाइन थाना गोलीकांड अपडेट: एसआई बृजराज ने किया सरेंडर - https://www.vindhyabulletin.com/mp-rewa-police-Civil-line-station-firing-update-SI-Brijraj-surrendered