उज्जैन में बच्ची से दरिंदगी को लेकर महिला कांग्रेस सड़क पर उतरी, निकाला कैंडल मार्च

उज्जैन दुष्कर्म की घटना को लेकर रीवा में महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। महिलाएं एकत्रित होकर कैंडल मार्च निकाल कर विरोध जताया। महिला कांग्रेस के नेतृत्व में महिलाओं ने मानस भवन से होते हुए शिल्पी प्लाजा से मृगनयनी चौराहा पहुंचीं। चौराहा पर एकत्रित होकर कैंडल जलाकर विरोध किया।

उज्जैन में बच्ची से दरिंदगी को लेकर महिला कांग्रेस सड़क पर उतरी, निकाला कैंडल मार्च

सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

रीवा। उज्जैन घटना को लेकर महिला कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने एक स्वर में दरिंदों को फांसी दो , शिवराज सरकार हाय-हाय का नारा लगाते हुए विरोध किया । मध्य प्रदेश की सरकार की आलोचना करते हुए कहा है कि इस सरकार में छोटी-छोटी बच्चियां तक सुरक्षित नहीं हैं।  मध्य प्रदेश में महिलाओं , बच्चियों से लगातार रेप की घटनाएं घटित हो रही है। वही प्रदेश उपाध्यक्ष कविता पांडे ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि मध्य प्रदेश में कोई सुरक्षित नहीं है छोटी-छोटी बच्चियों महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है। यह सरकार अहंकारी हो गई है आने वाले समय में महिलाओं का सरकार को श्राप लगेगा ।वहीं महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सीमा सिंह जरहा ने कहा है कि पूरे प्रदेश में सर्वाधिक दुष्कर्म की घटनाएं हो रही है ।हर दिन एक दर्जन से अधिक मामले दुष्कर्म के सामने आ रहे हैं ।इस सरकार के पास महिलाओं बच्चियों के लिए कोई सुरक्षा के उपाय नहीं है ।ऐसी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। कैंडल मार्च में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष कविता पांडे, प्रदेश महामंत्री डॉ रमा दुबे, जिला अध्यक्ष सीमा सिंह जरहा, शहर अध्यक्ष तारा त्रिपाठी, प्रदेश सचिव वंदना श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव विजयलक्ष्मी मिश्रा, जिला प्रवक्ता राखी पांडे, उत्पीड़न प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष प्रभा सोहगौरा, संगठन मंत्री प्राची शुक्ला, नीलम पांडे, तहरुन निशा, नजमा बेगम, आशा कुशवाहा, साधना सोनी देवती सहित सैकड़ो की संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।