गुरु पूर्णिमा पर रीवा विधायक ने पर्यावरण को दिया अनोखा उपहार

नगर वन में किया गया 25 सौ पौधों का रोंपड़किया गया। लगाए गये पौधों के संरक्षण का भी लिया संकल्प।

गुरु पूर्णिमा पर विधायक रीवा ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ किया पौधरोपण
1 / 1

1. गुरु पूर्णिमा पर विधायक रीवा ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ किया पौधरोपण

रीवा। गुरुपूर्णिमा के अवसर पर लोगों ने पर्यावरण को पौधों का उपहार देते हुए नगर वन में पौधारोपण किया । साथ ही उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया। इस अभियान में वन विभाग के अफसर, कर्मचारी, समाजसेवियों ने अपनी सहभागिता निभाई। पौध रोपण का शुभारंभ रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ला, नगर निगम स्पीकर व्यंकटेश पांडे ने एक पौधा लगाकर किया। वहीं कार्यक्रम में मौजूद वन विभाग के  सीसीएफ राजेश राय,डीएफओ चंद्रशेखर सिंह तथा एसडीओ ऋषि मिश्रा ने भी पौधरोपण किया तथा विश्वविद्यालय थाना प्रभारी विद्या बारिधि तिवारी, समाजसेवी अरुण मिश्रा,  पूर्व पार्षद सतीश सिंह, वार्ड पांच के पार्षद संजू सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।  बताया गया है कि नगर वन में ढाई हजार एवं एपीएसयू वन में साढे़ आठ हजार वृक्ष लगाने का लक्ष्य वन विभाग ने रखा है।

  इस मौके पर पूर्व मंत्री व रीवा विधायक ने  कहा पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण का ध्यान रखना हमारा परम दायित्व बनता है। सभी को अपने स्तर पर पर्यावरण बचाने पर योगदान देना चाहिए। आसपास लगे पेड़ों को जीवित रखें। उनकी देखभाल करें। जहां जरूरी हो वहां पौधे लगाएं। आज पर्यावरण एक जरूरी सवाल ही नहीं बल्कि ज्वलंत मुद्दा बना हुआ है लेकिन आज लोगों में इसे लेकर कोई जागरूकता नहीं है। पर्यावरण को बचाने और जागरूकता फैलाने संकल्पित है।पर्यावरण संरक्षण एक ज्वलंत समस्या है। इसके निराकरण के लिये  प्रत्येक व्यक्ति को हर संभव प्रयास करने चाहिए। पर्यावरण की सुरक्षा हर किसी की जिम्मेदारी है।