मऊगंज एडिशनल एसपी विवेक कुमार लाल अब रीवा की सम्हालेंगे कमान

पुलिस मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप सेनानी स्तर के अधिकारयों का स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है। स्थानांतरण आदेश में मऊगंज जिला में पदस्थ विवेक कुमार लाल की पदस्थापना अब रीवा में कर दी गई है। अब वह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रीवा के रूप में काम करेंगे। इसके अलावा भोपाल से मऊगंज में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की नई पदस्थापना की गई है।

मऊगंज एडिशनल एसपी विवेक कुमार लाल अब रीवा की सम्हालेंगे कमान
स्थानांतरण आदेश

रीवा। इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं ।कभी भी आचार संहिता लग सकती है। इसके पहले ही विभाग धड़ाधड़ स्थानांतरण आदेश जारी कर रहे हैं। भोपाल से राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और उप सेनानी स्तर के अधिकारियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है। इसमें मुन्नालाल चौरसिया पुलिस अधीक्षक मानव अधिकार आयोग भोपाल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मऊगंज जिला में पदस्थ किया गया है। इसी तरह मुकेश वैश्य उप सेनानी पांचवी वाहिनी विसबल मुरैना से पुलिस अधीक्षक अजाक रीवा में पदस्थ किया गया है। मऊगंज में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला रीवा के रूप में पदस्थ किया गया है। रीवा और मऊगंज में तीन अधिकारियों की नवीन पद स्थापना के आदेश किए गए हैं। अन्य जिलों में भी आदेश हुए हैं।