मैहर होगा मध्य प्रदेश का 57 वां जिला, आज से कार्रवाई शुरू

चुनावी साल में मुख्यमंत्री धड़ाधड़ योजनाओं की झड़ी लगा रहे हैं। जिले की मांग भी पूरी कर रहे हैं । विंध्य में मऊगंज के बाद मैहर को जिला बनाने की मांग अब जाकर पूरी हो गई। मैहर अब मध्य प्रदेश का 57 वां जिला होगा। मुख्यमंत्री ने आज से जिला बनाने की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए

मैहर होगा मध्य प्रदेश का 57 वां जिला, आज से कार्रवाई शुरू

सतना। इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश पूरी कोशिश में लगे हैं कि फिर से भाजपा सत्ता में आए। इसके लिए वह कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।  कर्मचारियों से लेकर जनता के सभी मुद्दों को आंख मूंद कर पूरा किया जा रहा है। सरकारी कर्मचारियों की सारी मांगे पूरी की जा रहे हैं।कांग्रेस को कोई भी मौका देना नहीं चाह रहे हैं। धड़ाधड़ जिला बनाने की घोषणाएं भी हो रही है । विंध्य में इसके पहले रीवा से अलग मऊगंज जिला बनाने की घोषणा हुई थी। अब वह अलग जिला भी बन गया है। इसी तरह इस मर्तबा मैहर के लोगों की मांगों पर मुख्यमंत्री ने मुहर लगाई है। लंबे समय से मैहर विधायक भी मैहर को अलग जिला बनाने की मांग कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने सभी की मुरादे पूरी कर दी हैं।मंगलवार को मुख्यमंत्री ने मैहर को जिला बनाने की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। जल्द ही यह भी अमल में आ जाएगा ।इस घोषणा के बाद मैहर मध्य प्रदेश का 57 व जिला होगा।

इसके पहले बनाए गये जिले

53वां जिला मऊगंज (रीवा)

54वां जिला नागदा (उज्जैन)

55वां जिला पिछोर (शिवपुरी)

56वां जिला पांढुर्णा (छिंदवाड़ा)

57वां जिला मैहर (सतना)