हैवानियत की हदें पार, 14 साल की किशोरी से रेप किया फिर गुप्तांग में डाल दी लकड़ी

सतना जिला में निर्भया जैसा केस सामने आया है। एक 14 साल की किशोरी से रेप करने के बाद हैवानियत की हदें पार कर दी गईं। किशोरी के गुप्तांग में लकड़ी डाल दी गई। गंभीर हालत में किशोरी को एसजीएमएच में भर्ती किया गया हैं। जहां आपरेशन जारी है।

हैवानियत की हदें पार, 14 साल की किशोरी से रेप किया फिर गुप्तांग में डाल दी लकड़ी
एडीजी, एसपी पहुंचे अस्पताल

गंभीर हालत में जीएमएच में भर्ती किया गया, आपरेशन थिएटर में ले गए
आईजी, एसपी, डीआईजी पहुंचे लिया बयान
रीवा। मिली जानकारी के अनुसार किशोरी मैहर शारदा मंदिरके आसपास की बताई जा रही है। मां शारदा मंदिर की पहाड़ी पर दो युवक किशोरी को लेकर गए और वहां उसके साथ हैवानियत की। किशोरी जब घर पहुंची तो वह खून से लथपथ थी। इसकी सूचना थाना में दी गई। पुलिस ने मंदिर प्रबंधन समिति के दो कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी भी हो गई है। किशोरी को घायल अवस्था में पहले सतना में भर्ती किया गया। वहां उसकी हालत खराब थी। इसके बाद रीवा रेफर कर दिया गया है। रीवा जीएमएच के गायनी में भर्ती किया गया। जहां आईजी, एसपी और डीआईजी ने पहुंच कर किशोरी का बयान दर्ज किया। गुप्तांग में लकड़ी डाले जाने के कारण बुरी तरह से घायल हो गई है। इन्फेक्शन फैल रहा है। इसे देखते हुए जीएमएच के डाक्टरों की टीम ने तुरंत आपरेशन करने का निर्णय लिया हैँ। फिलहाल जीएमएाच में आपरेशन चल रहा है।
बाक्स...
मुख्यमंत्री ने किया ट्वीट
किशोरी के साथ इस हैवानियत को मप्र के मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने ट्वीट कर मैहर में बैटी के साथ दुष्कर्म की जानकारी मिली है। मन पीड़ा से भरा हुआ है। व्यथित हूं। मैने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि कोई भी अपराधी बचना नहीं चाहिए। पुलिस ने अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि बेटी के समुचित इलाज की व्यवस्था की जाए। कोई भी अपराधी बचेगा नहीं। कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।